गोयल लाइट इंडिया एक्सपो का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय ‘लाइट इंडिया एक्सपो-2016’ का उद्घाटन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, लाइट इंडिया एक्सपो में देश-विदेश की लगभग 290 कंपनियां भाग लेंगी। इनमें प्रमुख हैं : एंकर, सूर्या, लेडवान्स, एचपीएल इलेक्ट्रिक, क्रॉम्पटन, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, हैवेल्स, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, एमएलएस, ओप्पल लाइटिंग व डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स। एक्सपो का आयोजन मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया द्वारा किया जाएगा।

मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया के बोर्ड सदस्य राज मानिक ने कहा, “लाइट इंडिया एक्सपो 2016 के जरिए लाइट के क्षेत्र में भारतीय अवसरों की जानकारी व्यापार व उद्योग जगत को होगी और इस क्षेत्र की समझ भी बढ़ेगी। भारत सरकार देश में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण की सुविधाओं को बनाने के लिए तमाम प्रोत्साहन दे रही है। हमें उम्मीद है कि इन प्रयासों की जानकारी एक्स्पो के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगांे तक पहुंचेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493