‘गोलमाल अगेन’ ने दुनियाभर में 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई की

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर पहले चार दिनों में 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्माताओं ने यह जानकारी दी। यह सुपरहिट ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की फिल्म है।

निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा, “मुझे खुशी है कि ‘गोलमाल अगेन’ इस दिवाली के दौरान खुशियां और मुस्कराहटें फैलाने के साथ रिकॉर्ड तोड़ रही है। मैं इस सफलता के लिए दर्शकों का धन्यवाद करता हूं।”

यह फिल्म दिवाली के एक दिन बाद 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

फिल्म के निर्माताओं में से एक रिलायंस एंटरटेनमेंट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शिबासिश सरकार ने कहा, “हम ‘गोलमाल अगेन’ को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं। हम इस फ्रेंचाइजी के साथ कई अन्य मील के पत्थर हासिल करने की उम्मीद करते हैं।”

‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट, मंगलमूर्ति फिल्म्स और रोहित शेट्टी बैनर ने मिलकर किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493