‘गोलमाल..’ बॉलीवुड में करियर शुरू करने के लिए बेहतरीन : थमन

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ से बॉलीवुड में करियर की पारी की शुरुआत करने जा रहे दक्षिण के लोकप्रिय संगीतकार एस.एस. थमन का कहना है कि ‘गोलमाल’ श्रृंखला की चौथी फिल्म बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत के लिहाज से एक बेहतरीन फिल्म है।

थमन ने आईएएनएस से कहा, “मुझे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन मुझे वे पसंद नहीं आए। मैं सही फिल्म का इंतजार कर रहा था और तभी मुझे ‘गोलमाल अगेन’ मिली। यह मेरे लिए बॉलीवुड में करियर शुरू करने के लिहाज से बेहतरीन है।”

उन्होंने कहा, “मुझे रोहित के सहायकों ने बताया कि वह ‘वृंदवनम’ के समय से मेरा काम देख रहे हैं। उन्हें मेरी कुछ तेलुगू फिल्मों के हिंदी में डब किए हुए संस्करण भी पसंद आए। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

थमन ने इसे बॉलीवुड में करियर शुरू करने के लिए बेहतरीन फिल्म बताते हुए कहा, “इस फिल्म में मेरी तरह का संगीत है। यह शानदार है और मेरी शैली का है, इसलिए मुझे इसके अल्बम के लिए काम करने में मजा आया।”

थमन अभी दक्षिण की करीब आधा दर्जन फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं और साथ ही वह बॉलीवुड में भी काम करते रहना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “लेकिन मैं बेहद सोच समझकर फिल्में करूंगा और हर प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493