‘गोलमाल 4’ की नायिका अभी तय नहीं : अरशद

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अरशद वारसी ने इस बात का खंडन किया है कि लोकप्रिय ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की आगामी चौथी फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण या आलिया भट्ट को चुन लिया गया है।

अरशद ‘द लेजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ में दिखाई देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उन्होंने ‘गोलमाल 4’ के लिए कोई नाम तय नहीं किया है।

पहली फिल्म ‘गोलमाल’ का हिस्सा रह चुके अरशद ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “मैंने ‘गोलमाल 4’ की नायिका के लिए किसी के नाम की पुष्टि नहीं की है। मीडिया ने मुझे आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का नाम दिया है और मैंने कहा कि ऐसा हो सकता है।”

मनीष झा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ पांच अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493