मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके अभिनेता इरफान खान आगामी फिल्म में ईरानी अभिनेत्री गोलशिफतेह फरहानी संग रोमांस करते नजर आएंगे। वह कहते हैं कि गोलशिफतेह की खूबसूरती एक शायरी की तरह है।
इरफान ने एक बयान में कहा, “मैं उनके साथ शूटिंग करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं उन्हें एक अन्य फिल्म में देखकर मंत्रमुग्ध हो गया था। उनकी खूबसूरती एक शायरी की तरह है। अनूप सिंह और मुझे महसूस हुआ कि वह भूमिका के लिए एकदम फिट हैं।”
गोलशिफतेह इस वक्त आगामी फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरीबियन 5’ में हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप के साथ काम कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath