गोल्डन आर्म बोलिंग चैलेंज का नई दिल्ली में रविवार को

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। मनीग्राम गोल्डन आर्म बोलिंग चैलेंज की शुरुआत छह मार्च को यहां राम लीला मैदान में की जाएगी। क्रिकेट के हजारों शौकीन खिलाड़ियों को इसमें हिस्सा लेने और नई दिल्ली सिटी चैलेंज जीतने का मौका मिलेगा।

सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज को शहर का विजेता घोषित किया जाएगा। विजेता को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के अलावा 50 अन्य शहरों में किया जा रहा है। इन शहरों के विजेताओं में से शीर्ष 4 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिन्हें इसी महीने शुरू होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप मैचों के टिकट भी प्रदान किए जाएंगे।

टूर्नामेंट की शुरुआत नई दिल्ली और मुंबई में एकसाथ की जाएगी और इसी के साथ उनका राष्ट्रव्यापी दौरा भी शुरू होगा। मनीग्राम गोल्डन आर्म बोलिंग चैलेंज की शुरुआत सफलतापूर्वक की गई है और यह पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और केरल में संचालित हो रहा है। टूर्नामेंट ने हाल ही में अपने तमिलनाडु और गुजरात संस्करण का समापन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493