गोल्डन ग्लोब 2017 प्रस्तुत करेंगी प्रियंका

लॉस एंजेलिस, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी गोल्डन ग्लोब अवार्डस समारोह के प्रस्तुतकर्ताओं में से एक होंगी।

अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ और हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में काम कर प्रसिद्धि पाने वाली प्रियंका, अन्ना केंड्रिक और स्टीव कैरल के साथ बतौर प्रस्तुतकर्ता मंच पर मौजूद होंगी।

अभिनेत्री के नाम की घोषणा गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के आधिकारिक ट्विटर पेज पर दी गई। इसमें कहा गया, “हमें 74वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के प्रस्तुतकर्ताओं के रूप में टिमोथी ओलीफैंट, जस्टिन थेरॉक्स और प्रियंका चोपड़ा के नामों की घोषणा करने करते खुशी हो रही है।”

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फिल्मों और टेलीविजन में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

जिमी फैलन की मेजबानी में यह पुरस्कार समारोह आठ जनवरी को अयोजित होगा।

अन्य प्रस्तुतकर्ताओं में ड्रयू बैरीमोर, मेट डेमन, वियोला डेविस, लॉरा डेर्न, गोल्डी हॉन, निकोल किडमैन, सिएना मिलर, क्रिस पाइन आदि मशहूर हस्तियां शमिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493