‘गोल्ड’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया से उत्साहित : मौनी रॉय

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ‘गोल्ड’ के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री मौनी रॉय का कहना है कि वह गोल्ड को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से वह उत्साहित हैं।

मौनी ने मुंबई में शुक्रवार को एक फोटोशूट के दौरान संवाददाताओं से बातचीत की।

फिल्म में वह अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में हैं। यह फिल्म खेल पर आधारित है, जिसकी कहानी हॉकी के इर्द-गिर्द घूमती है।

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई फिल्म दो दिनों के भीतर 33.25 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही।

अभिनेत्री ने कहा, “मैं फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया से बहुत उत्साहित हूं। हमारी फिल्म केवल दो दिन पहले रिलीज हुई है, इसलिए इस सप्ताह के अंत में इसकी कमाई को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।”

मौनी निर्देशक अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आएंगी। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493