अगस्टा (अमेरिका), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी मास्टर्स टूर्नामेंट में शनिवार को तीसरे दौर में टू-ओवर 74 स्कोर के साथ 50वें पायदान पर कायम हैं। वहीं, शीर्ष पर चल रहे अमेरिका के जोर्डन स्मिथ ने टू-अंडर 70 का स्कोर किया और दूसरे पायदान पर चल रहे जस्टिन रोज से चार शॉट आगे हैं।
विश्व रैंकिंग में 34 स्थान पर काबिज लाहिड़ी ने पार-फोर सातवें होल पर डबल-बोगी लगाई और पार-फोर 11वें होल पर भी एक बोगी लगाई। इस बीच हालांकि पार-थ्री 12वें होल पर एक बर्डी लगाते हुए लाहिड़ी नुकसान की कुछ हद तक भरपाई करने में कामयाब रहे।
अगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब में जारी इस टूर्नामेंट के तीन दौर के बाद लाहिड़ी का कुल स्कोर अब फोर-ओवर 220 हो गया है।
अमेरिका के फिल मिकेलसन और इंग्लैंड के इयान पोल्टर 212 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। अमेरिका के चार्ले हॉफमैन 206 के स्कोर के साथ चौथे पायदान पर हैं और शीर्ष से छह स्ट्रोक पीछे चल रहे हैं।
मेजर चैम्पियन 14 बार अपने नाम कर चुके टाइगर वुड्स और फिलहार विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज रोरी मैक्लरो शीर्ष से 10 स्ट्रोक पीछे हैं।
dharmpath.com dharmpath