गोल्फ : अधूरे रहे दूसरे दौर में लाहिड़ी पांचवें स्थान पर

फोर्ट वोर्थ (टेक्सास), 28 मई (आईएएनएस)। खराब मौसम के कारण डीन एंड डेलुका गोल्फ टूर्नामेंट का दूसरा दौर पूरा नहीं हो सका और महज 12 होल तक का ही खेल हो सका। इस अधूरे दौर की समाप्ति के बाद भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अर्निबान लाहिड़ी पांचवें स्थान पर रहे।

पहले दौर में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहने वाले लाहिड़ी ने दूसरे दिन पहले दो होल में एक ईगल और एक बर्डी लगाई।

लेकिन इसके बाद अगले सात होल में चार बोगी और एक बर्डी ने उन्हें पीछे ढकेल दिया। 10वें होल में उन्होंने एक और बर्डी लगाई जिसके कारण वह एक अंडर के स्कोर पर आ गए। छह होल का खेल और बाकी था, लेकिन तभी मौसम खराब होने के कारण खेल रोकना पड़ा।

लाहिड़ी का स्कोर 30 होल के बाद छह अंडर है और वह पहले दिन शीर्ष स्थान हासिल करने वाले ब्रिस मोल्डर से तीन स्थान पीछे हैं।

जब खेल रुका तब लाहिड़ी उन 61 खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने अपना खेल पूरा नहीं किया था। यह खिलाड़ी शनिवार को दूसरे दौर के लिए मैदान पर उतरेंगे। इसके बाद तीसरा दौर शुरू किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493