जकार्ता, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने इंडोनेशिया ओपन में शानदार शुरुआत की है।
जकार्ता, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने इंडोनेशिया ओपन में शानदार शुरुआत की है।
उन्होंने पहले दिन गुरुवार को खराब रोशनी के कारण खेल रुकने से पहले 17 होल में पांच अंडर पार का स्कोर किया।
उन्होंने आस्ट्रेलिया के स्टीफन लिएयने, अमेरिका के जेसन कुनटजोन और स्थानीय खिलाड़ी डैनी मासरिन के साथ मुकाबला किया। यह सभी खिलाड़ी 16 होल के गेम में पांच अंडर का स्कोर करने में सफल रहे।
मकाऊ ओपन में जीत के साथ इस टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाले भुल्लर ने पहले दिन शुरुआती छह होल में तीन बर्डी लगाई हालांकि सातवें होल में वह डबल बोगी खेल बैठे।
भुल्लर ने 10वें और 11वें होल पर बर्डी के बाद 12वें होल पर ईगल लगाया और फिर 13वें होल पर एक और बर्डी लगाई। 16वें होल पर वह एक शॉट से चूक गए।
खराब मौसम के कारण दोपहर 2:25 बजे स्थानीय समयनुसार खेल रोक दिया गया था जिसे एक घंटे 20 मिनट बाद दोबारा शुरू किया गया। हालांकि खराब रोशनी के कारण 5:42 बजे खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई।
कुल 28 खिलाड़ी शुक्रवार को सुबह 6:10 बजे बाकी का बचा खेल पूरा करेंगे जबकि दूसरे राउंड की शुरुआत 6:15 बजे होगी।
dharmpath.com dharmpath