ग्रेटर नोएडा, 7 मार्च (आईएएनएस)। ऋषब मान और सुशील गुप्ता ने मर्सिडीज ट्रॉफी गोल्फ टूर्नामेंट के नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसकी घोषणा बुधवार को की गई।
ऋषब ने 71.8 और सुशील ने 72.6 का स्कोर कर क्वालिफिकेशन के लिए अंतिम दो स्थानों को हासिल किया।
मर्सिडीज ट्रॉफी गोल्फ में बुधवार को राउंड ऑफ 80 के बाद पुलास्तया सचदेव ‘ग्रॉस विनर’ रहे।
नेशनल फाइनल्स में क्वालीफाई करने वाले गोल्फ खिलाड़ी चार से छह अप्रैल तक पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिजार्ट में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath