बेंगलुरू, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के पांच एमेच्योर गोल्फर 28 नवम्बर से पांच दिसम्बर तक तुर्की में होने वाली विश्व गोल्फर्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।
इस चैम्पियनशिप के लिए भारत की ओर से शिव नरेन श्रीनिवासन, श्रीधर रेड्डी, गुरदीप सिंह विर्डी, भीष्म बत्रा और श्रेनिक कुमार को चुना गया।
इन सभी का चयन हाल ही में समाप्त सातवीं टोयोटा कर्नाटका गोल्फ फेस्टिवल में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
dharmpath.com dharmpath