गोल्फ : एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में लाहिड़ी शीर्ष पर मजबूत

सिंगापुर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। स्टार भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी सोमवार को जारी एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर बने हुए हैं।

लाहिड़ी ने शनिवार को संपन्न हुए हीरो इंडियन ओपन में खिताबी जीत हासिल करते हुए शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

मौजूदा सत्र में इससे पहले लाहिड़ी मलेशियन ओपन में खिताब जीत चुके हैं, तथा ट्र थाईलैंड क्लासिक में संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर रहे।

दिल्ली गोल्फ कोर्स में इंडियन ओपन विजेता बनने के बाद लाहिड़ी मौजूदा सत्र में कुल ईनामी राशि के रूप में 772,300 डॉलर जीत चुके हैं।

एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में लाहिड़ी ने इसके साथ ही दूसरे स्थान पर मौजूद आस्ट्रेलिया के एंड्र डॉड्ट से 417,970 डॉलर का अंतर कायम कर लिया है।

लाहिड़ी ने कहा, “मुझे एकाग्रचित्तता बनाए रखनी होगी और इस लय को बरकरार रखना होगा। मुझे भाग्य का साथ मिला और किसी के करियर में ऐसा अक्सर नहीं होता।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अच्छा खेलते रहने की कोशिश करूंगा और देखते हैं आगे क्या होता है।”

लाहिड़ी पिछले सत्र में एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे थे और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।

भारत के ही एक अन्य खिलाड़ी एस. एस. पी. चौरसिया ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अनुभवी शिव कपूर भी शीर्ष-20 में शामिल हैं।

एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट :

1. अनिर्बान लाहिड़ी (भारत) : 772,300 डॉलर

2. एंड्र डॉड्ट (आस्ट्रेलिया) : 354,330 डॉलर

3. एस. एस. पी. चौरसिया (भारत) : 229,639.55 डॉलर

4. स्कॉट हेंड (अस्ट्रेलिया) : 229,639.55 डॉलर

5. थोंगचाई जैदी (थाईलैंड) : 207,670 डॉलर

6. रिचर्ड टी. ली (कनाडा) : 184,233.33 डॉलर

7. पॉल पीटरसन (अमेरिका) : 134,400 डॉलर

8. मार्कस फ्रेजर (आस्ट्रेलिया) : 115,771.43 डॉलर

9. वेड ऑर्मब्सी (आस्ट्रेलिया) : 109,700 डॉलर

10. जेसन क्नूतजोन (अमेरिका) : 92,583.33 डॉलर

11. प्रायड मार्कसेंग (थाईलैंड) : 90,550 डॉलर

12. किराडेक एफिबार्नराट (थाईलैंड) : 84,933.33 डॉलर

13. कार्लोस पीजेम (स्पेन) : 81,400 डॉलर

14. नाथन होलमैन (आस्ट्रेलिया) : 78,200 डॉलर

15. ज्यूनगम वांग (कोरिया) : 71,533.33 डॉलर

16. मिथुन परेरा (श्रीलंका) : 71,250 डॉलर

17. थान्याकोनोोंगफा (थाईलैंड) : 64,510 डॉलर

18. शिव कपूर (भारत) : 53,000 डॉलर

19. प्रोम मीसावत (थाईलैंड) : 49,921.43 डॉलर

20. पारिया जन्हासवस्दिकुल (थाईलैंड) : 45,520 डॉलर

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493