गोल्फ : ऑपरेशन के बाद फिट महसूस कर रहे हैं शिव कपूर

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी शिव कपूर को उम्मीद है कि 2017 उनके लिए सफल साबित होगा। पिछले साल शिव को लीवर का ऑपरेशन करवाना पड़ा था, लेकिन अब वह खुद को पूरी तरह फिट महसूस कर रहे हैं।

ऑपरेशन के चलते गोल्फ कोर्स से तीन महीने दूर रहने के बाद शिव ने पिछले वर्ष दिसंबर में वापसी की।

वापसी के बाद उन्होंने कई टूर्नामेंट खेले, जो मिली-जुली सफलता वाले रहे।

हीरो इंडियन ओपन-2017 के उद्घाटन पर शिव ने समारोह से इतर मंगलवार को कहा, “मेरे लीवर में घाव हो गया था। यूरोप में मेरा वाइरल संक्रमण का उपचार हुआ, लेकिन लीवर की समस्या जांच में सामने नहीं आ सकी। जब मैं भारत लौटा, तब जाकर अच्छी तरह जांच करवाने के बाद इसका पता चला। इसे ठीक होने में काफी वक्त भी लगा।”

शिव ने कहा, “इतने लंबे अंतराल के बाद जब आप वापसी करते हैं, तो आप बेतरह निराश और घबराए हुए रहते हैं। शरीर पहले की तरह नहीं होता, जिस तरह गोल्फ में चाहिए होता है। हांगकांग ओपन और कोलकाता में हुए मैक्लोड रसेल चैम्पियनशिप के दौरान दिसंबर के मध्य में मैं बेहतर महसूस करने लगा था। अब मैं पूरी तरह स्वस्थ होने के काफी करीब हूं।”

शिव ने यह भी कहा कि मार्च में होने वाले इंडियन ओपन के दौरे में उन्हें फायदा होगा, क्योंकि वह डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में नवनिर्मित गैरी प्लेयर कोर्स से अच्छी तरह परिचित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493