गोल्फ : करण, जोगिंदर ने नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया

चंडीगढ़, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भाव करण सिंह और जोगिदर रंधावा ने यहां मर्सिडीज ट्रॉफी गोल्फ मीट के नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बुधवार को इसकी घोषणा की गई।

भाव करण और जोगिदर ने क्रमश: 71.4 और 73.2 का स्कोर बनाया और फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया।

कुल अंकों के आधार पर 78 अंकों के साथ दिन के विजेता रमन कुमार रहे।

खेल का प्रारूप डबल पियोरिया था, जिसमें खिलाड़ियों का हैंडीकैप फील्ड के बराबर होता है जिससे उनके नेशनल फाइनल्स में क्वालीफाई करने के मौके ज्यादा होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493