गोल्फ : कीसर ने जीता पीजीएम लबूअन चैम्पियनशिप का खिताब

लबूअन (मलेशिया), 30 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के माथियाम कीसर ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी दौर में दो अंडर 70 का स्कोर कर शनिवार को एशिया डेवलपमेंट टूर (एडीटी) के पीजीएम लबूअन चैम्पियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

कीसर ने छह अंडर 282 के कुल स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर थाईलैंड के सोकाचट हंसापिबान रहे। वह कीसर से दो शॉट पीछे रहे।

तीसरे दिन का अंत पहले स्थान के साथ करने वाले थाईलैंड के पानुवट मुएनलेक को तीसरा स्थान मिला। उनका कुल स्कोर 285 रहा।

दुबई में इस सप्ताह दो लगातार जीत हासिल करने के बाद कीसर इस टूर्नामेंट में जीत को लेकर आश्वस्त थे।

कीसर ने कहा, “यह काफी छोटा गोल्फ कोर्स था। इसने मुझे ज्यादा मदद नहीं की।”

कीसर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पहले ही होल पर बोगी खेल बैठे, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और दूसरे होल में ही बर्डी लगाई। नौवें होल पर वह एक और बर्डी लगाने में सफल रहे। अगले पांच होल उन्होंने पार खेले और 15वें होल पर एक और बर्डी लगाते हुए अपनी जीत तय कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493