नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। घरेलू उत्पात बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी ऊषा इंटरनेशनल लि. दिल्ली गोल्फ क्लब के साथ साल 2006 से देश में गोल्फ के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आठ वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों के लिए जूनियर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस साल यह कार्यक्रम 16 मई से 24 जून के बीच दिल्ली गोल्फ क्लब में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के 30वें संस्करण की शुरुआत 14 मई को पंजीकरण के साथ हुई थी। इस कार्यक्रम को चार शिविरों में बांटा गया है। दूसरा शिविर 26 मई से शुरू होगा जबकि तीसरा और चौथा शिविर क्रमश: पांच और 15 जून से शुरू होगा।
इस मौके पर ऊषा अंतर्राष्ट्रीय लिमिटेड के इवेंट हेड कोमल मेहरा ने कहा, “हम खेल को देश में बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम गोल्फ के समर्थक हैं। हम दिल्ली गोल्फ क्लब के साथ अपनी साझेदारी कायम रखेंगे। हम चाहते हैं कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लें।”
dharmpath.com dharmpath