गोल्फ : खलिन जोशी ने जीता पैनासोनिक इंडिया ओपन खिताब

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी खलिन जोशी ने रविवार को यहां राजधानी दिल्ली में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर पैनासोनिक इंडिया ओपन-2018 का खिताब हासिल किया।

यह उनके एशियाई टूर का पहला खिताब है और केवल यहीं नहीं। वह इस साल एशियाई टूर का खिताब जीतने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। खलिन इससे पहले दो बार एशियाई टूर पर उपविजेता रहे थे और अब वह आठवें पैनासोनिक इंडिया ओपन के रूप में अपना पहला एशियाई टूर खिताब जीतने में सफल हुए।

बेंगलुरू के 26 वर्षीय निवासी खलिन ने छह बर्डी हासिल की। अंतिम पांच होल पर उन्होंने चार बर्डी लगाईं और खिताब पर कब्जा जमाया।

बांग्लादेश के गोल्फ खिलाड़ी सिद्दिकुर रहमान को दूसरा स्थान हासिल हुआ। अजितेश संधू 14 अंडर स्कोर हासिल करने के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अपनी जीत की खुशी को बयां करते हुए खलिन ने कहा, “सच कहूं, तो मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं। मुझे लगता है कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी घबराहट को पीछे रखते हुए मजबूत खेल दिखाया। मेरे लिए आखिरी के चार होल अहम रहे। जीत मिलान समय की बात होती है।”

इसके अलावा, खलिन सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पिछले आठ संस्करणों में पैनासोनिक ओपन का खिताब हासिल किया है।

मौजूदा चैम्पियन शिव कपूर संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर रहे जबकि भारत के सबसे अनुभव गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह निराशाजनक तौर पर संयुक्त रूप से 47वें स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493