गोल्फ : चिराग, प्रणय ने जीता माधव राव सिंधिया गोल्फ टूर्नामेंट

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। चिराग पॉल और प्रणय पुरी ने 72.6 और 72.4 का स्कोर करते हुए माधवराव सिंधिया गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मुरली कार्तिक, मदन लाल ने भी शिरकत की।

इस टूर्नामेंट का समाज सेवा के मकसद से माधव राव सिंधिया फाउंडेशन के लिए फंड एकत्रित करना है।

इस टूर्नामेंट को जीतने वाले को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग वल्र्ड फाइनल्स में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जो इस साल के आखिर में विंडसर कासल गोल्फ कोर्स पर खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में दिल्ली और एनसीआर के 100 से ज्यादा गोल्फ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493