गोल्फ : चौरसिया किंग्स कप में चौथे पायदान पर पहुंचे

कोह सुमाइ (थाईलैंड), 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी एस. एस. पी. चौरसिया शनिवार को 300,000 डॉलर इनामी राशि वाले क्वींस कप के तीसरे दौर के बाद फोर अंडर 67 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, चिराग कुमार ने 70 का स्कोर किया और संयुक्त रूप से 15वें पायदान पर हैं।

चौरसिया का कुल स्कोर अब सिक्स- ओवर 207 हो गया है और वह शीर्ष पर मौजूद जापान के आकिनोरी तानी से पांच शॉट पीछे हैं। यूरोपियन टूर में दो बार विजेता रहे चौरसिया ने पहले, पांचवें, छठे, 10वें, 11वें और 16वें होल पर बर्डी लगाई।

दूसरी ओर, चिराग का कुल स्कोर अब थ्री-अंडर 210 हो गया है। खालिन जोशी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और तीसरे दिन के फोर-ओवर 75 के साथ उनका कुल स्कोर 210 है। खालिन संयुक्त रूप से 40वें जबकि राशिद खान 45वें पायदान पर हैं।

थाईलैंड के प्रयाड मार्कसाएंग दूसरे जबकि बांग्लादेश के सिद्दिकुर रहमान तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493