गोल्फ : चौरसिया लीयोपैलेस 21 म्यांमार ओपन में संयुक्त दूसरे

यांगून, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी गोल्फ खिलाड़ी एस. एस. पी. चौरसिया लीयोपैलेस 21 म्यांमार ओपन के तीसरे राउंड में शनिवार को चार अंडर 68 का स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

हालांकि वह बढ़त लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के शॉन नौरिस से सात शॉट पीछे हैं।

नौरिस ने तीसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 अंडर का स्कोर हासिल कर लिया।

चौरसिया शुरुआती दोनो राउंड में 66 का स्कोर कर संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए थे। चौरसिया ने शनिवार को 14वें होल पर ईगल हासिल किया, जबकि पहले, पांचवें, 10वें और 13वें होल पर बर्डी लगाए। हालांकि इस बीच वह दो बार शॉट चूके भी।

चौरसिया का तीन राउंड के बाद ओवरऑल स्कोर 16 अंडर 200 हो गया और वह जापान के अजूमा यानो औ दक्षिण कोरिया के ज्यूंगहुन वांग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

एशियन टूर में एक बार खिताब जीत चुके नौरिस ने तीसरे राउंड में दमदार प्रदर्शन करते हुए 23 अंडर 193 का ओवरऑल स्कोर कर लिया है।

पहले ही होल से नौरिस ने शानदार खेल का आगाज किया। शुरुआती आठ होल में ही नौरिस ने छह बर्डी और एक ईगल लगा दिया। मध्यांतर से पहले नौवें होल पर वह एकमात्र शॉट चूके।

तीसरे राउं के बाद नौरिस ने कहा, “मैं कोर्स के आयतन को लेकर सुनिश्चित नहीं था और पिन से ग्रीन्स काफी दूर लग रहे थे।”

भारत के ही एक अन्य प्रतिभागी राहिल गंगजी ने तीसरे राउंड में 66 का स्कोर किया और ओवरऑल 17 अंडर 203 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे।

अन्य भारतीय खिलड़ियो में अर्जुन अटवाल (70) और राशिद खान (72) संयुक्त रूप से 19वें, जबकि शिव कपूर (70) 20वें स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493