गोल्फ : जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के विजेताओं की घोषणा

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। दिल्ली गोल्फ क्लब में गोल्फ-2019 के लिए आयोजित ऊषा जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (जेटीपी) का पहले कैम्प में कोच अजय गुप्ता के मार्गदर्शन में 50 प्रतिभाशाली युवाओं गोल्फरों को प्रशिक्षित किया गया।

इसके अलावा ट्रेनिंग कैंप में अनस, रिया चौधरी, आरित मल्होत्रा, यशवीराज महाजन, हृदान वहाल, स्वास्तिक गोयल और अभियू गंडोत्रा ने कई श्रेणियों जैसे पुटिंग, चिपिंग, पिचिंग, बंकर, लॉन्ग ड्राइव और प्लेइंग कॉम्पिटिशन में कई पुरस्कार जीते।

33वें ऊषा जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम का अगला कैम्प दो जून और 12 जून को शुरू होगा। जेटीपी का प्रमुख उद्धेश्य आठ से 17 वर्ष के लड़के और लड़कियों को गोल्फ से परिचय कराना और गोल्फ के खेल में दिलचस्पी रखने वाले प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की खोज करना है।

33वें ऊषा जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को ए श्रेणी के मशहूर कोच अजय गुप्ता, विक्रम सेठी, नौनिता लाल कुरैशी और जसजीत सिंह के मार्गदर्शन में खेल के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जेटीपी प्रोग्राम ने पिछले कुछ वर्षो के दौरान विश्व स्तर के प्रोफेशनल गोल्फर्स को ट्रेनिंग सुविधाएं मुहैया कराई है, जिसमें शिव कपूर, डेनियल चोपड़ा, राशिद खान और गौरी मोंगा शामिल है। ये सभी खिलाड़ी इससे पहले जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493