गोल्फ : दूसरे दिन वाणी, स्मृति, गुरसिमर को संयुक्त बढ़त

नोएडा, 19 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की वाणी कपूर, कोलकाता की स्मृति मेहरा और कपूरथला की गुरसिमर बडवाल ने गुरुवार को हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 17वें चरण के टूर्नामेंट में दूसरे दिन संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया।

नोएडा गोल्फ कोर्स में चल रहे टूर्नामेंट के दूसरे दिन के खेल के बाद तीनों खिलाड़ियों का ओवरऑल स्कोर समान रूप से पांच ओवर 149 रहा।

पांच लाख रुपये इनामी राशि वाला टूर्नामेंट शुक्रवार को तीसरे राउंड के साथ समाप्त होगा।

नेहा त्रिपाठी ओवरऑल 151 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

पहले दिन जहां वाणी कपूर पार 72 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर करते हुए बढ़त हासिल करने में सफल रही थीं, वहीं दूसरे दौर में स्मृति ने सर्वश्रेष्ठ पार 72 का स्कोर हासिल किया।

स्मृति ने शुरुआती दोनों होल पर बर्डी लगाते हुए दूसरे दिन की शानदार शुरुआत की। हालांकि चौथे होल पर बोगी और पांचवें होल पर डबल बोगी ने उनका स्कोर बिगाड़ दिया। इसके बाद 11वें और 12वें होल पर लगातार दो बोगी लगाने वाली स्मृति ने 14वें, 17वें और 18वें होल पर बर्डी लगाकर अच्छी वापसी की।

हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहीं वाणी के लिए गुरुवार का दिन बेहद खराब रहा। मध्यांतर तक दो बोगी लगाने वाली वाणी का खराब प्रदर्शन मध्यांतर के बाद भी जारी रहा।

मध्यांतर के बाद लगातार तीन बोगी लगाने के बाद वाणी दिन का एकमात्र बर्डी 14वें होल पर लगा सकीं। हालांकि 16वें होल पर फिर एक बोगी लगाते हुए वह दूसरे राउंड में पांच ओवर 77 का स्कोर हासिल कर सकीं।

गुरसिमर ने अपने पहले दिन के स्कोर (75) में सुधार करते हुए पांच बोगी और चार बर्डी लगाए और दो ओवर 74 का स्कोर हासिल किया।

टूर्नामेंट में खेल रहीं एकमात्र गैर पेशेवर खिलाड़ी तवलीन बत्रा एक भी बर्डी हासिल नहीं कर सकीं और पहले ही शॉट पर उन्होंने डबल बोगी से शुरुआत की। ओवरऑल 159 के स्कोर के साथ बत्रा सातवें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493