गोल्फ : दूसरे दिन सुधरा लाहिड़ी का प्रदर्शन

अगस्ता (जॉर्जिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बन लाहिड़ी ने अगस्ता राष्ट्रीय गोल्फ क्लब में खेले जा रहे 80वें मास्टर्स ओपन के दूसरे दिन एक ओवर 73 का स्कोर किया है।

विश्व के 51वें नंबर के खिलाड़ी लाहिड़ी ने दूसरे दिन अपने प्रदर्शन में सुधार किया और वह दिन की समाप्ति पर 47वें स्थान पर रहे। उनका कुल स्कोर पांच ओवर 149 है।

लाहिड़ी 11वें होल तक दो अंडर के स्कोर पर चल रहे थे। उन्होंने तीसरे, पांचवें और 11वें होल में बर्डी लगाई।

11वें होल के बाद उन्होंने 13वें, 15वें और 17वें होल में बोगी लगाईं, जिसके कारण वह अपने शुरुआती शानदार खेल का फायदा नहीं उठा पाए।

दूसरे दिन की समाप्ति तक वह विश्व के बड़े नामों मार्टिन केमेर, पैट्रिक रीड और बिल हास के साथ आकर खड़े हो गए हैं।

पहले दिन शीर्ष स्थान हासिल करने वाले विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी जॉडर्न स्पीथ दूसरे दिन भी शीर्ष पर बने हुए हैं। उनका अभी तक का कुल स्कोर चार अंडर 140 है।

पहले दिन एक भी बोगी न लगाने वाले स्पीथ दूसरे दिन हालांकि संघर्ष करते नजर आए।

स्पीथ ने पहले, तीसरे, आठवें और 15वें होल में बर्डी लगाई जबकि नौवें, 10वें, 16वें, 17वें, होल में वह बोगी लगा बैठे।

विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी जेसन डे, स्पीथ से पांच शॉट पीछे चल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493