गोल्फ : पारिया ने जीता मैक्लोड रसेल टूर्नामेंट

कोलकाता, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड के गोल्फ खिलाड़ी जे. पारिया ने रविवार को रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब में हुए मैक्लोड रसेल गोल्फ टूर्नामेंट के आखिरी दौर में 1 अंडर 71 का स्कोर करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

पारिया का ओवरऑल स्कोर 15 अंडर 273 का स्कोर किया और यह खिताब जीतने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए।

खिताब जीतने के बाद पारिया ने कहा, “मैं कोलकाता में पहली बार खेला। यहां का माहौल बहुत ही दोस्ताना रहा, यहां तक कि थाईलैंड से भी यहां का माहौल अच्छा रहा।”

दिल्ली के रहने वाले राशिद खान ने अंतिम राउंड में पार 72 का स्कोर किया और 12 अंडर 276 के ओवरऑल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और दूसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ी का अवार्ड जीता।

आखिरी राउंड के बाद राशिद ने कहा, “मुझे हमेशा से पता था कि अगर मैं यहां दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहा तो रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर सकता हूं।”

हालांकि रविवार का दिन दिल्ली के शमीम खान के नाम रहा। शमीम ने कोर्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 9 अंडर 63 का स्कोर किया और संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

गगनजीत भुल्लर और एस. एस. पी. चौरसिया भी शमीम के साथ 10 अंडर 278 का समान स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493