गोल्फ : ब्रिटिश ओपन में कट से चूके लाहिड़ी, शिव

साउथपोर्ट (इंग्लैंड), 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष गोल्फ खिलाड़ी-अर्निबान लाहिड़ी और शिव कपूर ब्रिटिश ओपन में कट से चूक गए हैं।

दूसरे दौर में यह खिलाड़ी थ्री ओवर 73 का स्कोर करते हुए 78वें स्थान पर रहे।

रॉयल बर्कडेल गोल्फ क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में दो राउंड के बाद दोनों खिलाड़ियों का कुल स्कोर छह ओवर 146 है जो इस टूर्नामेंट के कट के स्कोर से एक अंक कम है।

लाहिड़ी ने एक बयान में कहा, “मैं जब इस टूर्नामेंट के अपने पिछले दो दिनों को देखता हूं तो पाता हूं तो मैंने अच्छे से गेंद को पुट नहीं किया। मैंने सिर्फ दो मर्तबा एक बार में पुट किया और 14-15 ग्रींस लगाए। यर मेरे लिए बेहद निराशाजनक है क्योंकि मैंने इस सप्ताह अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।”

शिव इस टूर्नामेंट में तीसरी बार उतरे थे। वह हालांकि अपने प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे।

उन्होंने कहा, “यहां खलेना काफी मुश्किल था। पहले हवा और फिर बारिश ने काम खराब किया। हालांकि मैंने अच्छा खेल खेला। मैंने कुछ बोगी लगाईं, लेकिन इसके बाद अच्छी वापसी की। दुर्भाग्यवश में एक शॉट से चूक गया।”

अमेरिका के जार्डन स्पीथ दूसरे दिन 69 का स्कोर करने के साथ ही पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनके हमवतन मैच कुचर दूसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493