गोल्फ : मर्सिडीज ट्रॉफी के पहले दिन सिद्धार्थ, प्रभात ने किया क्वालीफाई

गुरुग्नाम, 19 फरवरी (आईएएनएस)। स्थानीय गोल्फ खिलाड़ी सिद्धार्थ चौधरी (कैटेगरी-ए) और प्रभात अग्रवाल (कैटेगरी बी) ने मर्सिडीज ट्रॉफी-2019 के सातवें चरण के पहले दिन नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

आईटीसी क्लासिक गोल्फ रिसॉर्ट में खेले जा रहे इस चरण के हर दिन दो खिलाड़ी नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करेंगे।

सिद्धार्थ ने 72.8 और प्रभात ने 73.4 के स्कोर के साथ क्वालीफाई किया है। इन दोनों को मिलाकर मर्सिडीज ट्रॉफी नेशनल फाइनल्स के लिए 26 खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं। फाइनल्स की मेजबानी पुणे 27 से 29 फरवरी को करेगा।

इसके अलावा बलबीर सिंह पवार ने 340 यार्ड का शॉट खेल बालेनटाइन लोंग ड्राइव चैलेंज का खिताब अपने नाम किया।

यहां से यह ट्रॉफी ग्रेटर नोएडा, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ जाएगी और फिर पुणे में नेशनल्स फाइनल्स खेले जाएंगे।

नेशनल्स फाइनल्स के तीन विजेता जर्मनी के स्टटगर्ट में खेले जाने वाले वर्ल्ड फाइनल्स में 60 देशों के खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493