गोल्फ : मास्टर्स टूर्नामेंट में आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे लाहिरी

हॉस्टन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिरी अगले सप्ताह से शुरू हो रहे द मास्टर्स टूर्नामेंट में दूसरी बार पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे। उन्होंने कहा है कि पिछले साल इस टूर्नामेंट में खेलने से उन्हें काफी फायदा हुआ है। मास्टर्स टूर्नामेंट अगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में इकलौते भारतीय खिलाड़ी लाहिरी ने पिछले साल इस टूर्नामेंट में अपना पदार्पण किया था जहां उन्हें 49वां स्थान हासिल हुआ था।

लाहिरी ने शनिवार को एशियन टूर के बयान में कहा, “यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसको आप हमेशा याद रखते हो। मैं गोल्फ से प्यार करता हूं।”

उन्होंने कहा, “पिछले साल के अनुभव से मैंने काफी कुछ सीखा है। मैं पहले कभी इस तरह की परिस्थति में नहीं खेला है। मैं इस तरह के गोल्फ कोर्स पर खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं इस बार अच्छा प्रदर्शन करूंगा।”

उन्होंने कहा, “अगस्ता में खेलना काफी शनदार होता है। यहां का अलग ही माहौल है। मैं पिछले साल यहां खेलने वाला इकलौता भारतीय था। इस साल भी मैं इकलौता भारतीय हूं। कई भारतीय मुझे यहां समर्थन करने के लिए आए हैं। यह काफी अच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493