गोल्फ : मास्टर्स में पहले दिन लाहिड़ी 59वें स्थान पर रहे

अगस्ता (जॉर्जिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अर्निबन लाहिड़ी को 80वें मास्टर्स ओपन में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। अगस्ता राष्ट्रीय गोल्फ क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले दिन गुरुवार को वह चार ओवर 76 का स्कोर कर 59वें स्थान पर रहे।

लाहिड़ी 15वें होल तक इवन पार के स्कोर पर चल रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार तीन बोगी खेल अपना नुकसान कर लिया और कुल 76 का स्कोर हासिल किया।

इससे पहले विश्व के 51वें नंबर के खिलाड़ी लाहिड़ी ने छठवें और 14वें होल में दो बर्डी लगाईं और चौथे, 11वें होल में दो बोगी लगाईं।

खिताब बचाने उतरे विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के जॉर्डन स्पीथ ने शानदार शुरुआत की और एक भी बोगी लगाए बिना छह अंडर का स्कोर किया। पहले दिन की समाप्ती के बाद वह शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं।

स्पीथ ने तीसरे, छठवें, आठवें, 10वें, 13वें और 18वें होल में बर्डी लगाईं।

विश्व के 38वें नंबर के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के डैनी ली और 32वें नंबर के खिलाड़ी आयरलैंड के शेन लॉरी स्पीथ से दो शॉट पीछे रहे।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के जेसन डे पहले दिन 72 का स्कोर कर 21वें स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493