गोल्फ : यूएस ओपन में कट हासिल करने से चूके लाहिड़ी, शिव

यूनिवर्सिटी प्लेस (वाशिंगटन), 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने दूसरे दौर में अपने स्कोर में सुधार किया, इसके बावजूद वह 115वें यूएस ओपन में कट हासिल करने से चूक गए। शिव कपूर भी कट हासिल नहीं कर सके।

दूसरे दौर में कट फाइव-ओवर 145 घोषित किया गया था। पहले दौर में 75 का स्कोर करने वाले बेंगलुरू के लाहिड़ी ने दूसरे दौर में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए टू-ओवर 72 का स्कोर किया।

लाहिड़ी ने इस दौरान दूसरे और 12वें होल पर बर्डी लगाई, लेकिन चौथे, छठे, नौवें और 10वें होल पर बोगी ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया और मौजूदा एशियन टूर विजेता दो शॉट से कट हासिल करने से चूक गए।

दूसरी ओर, पहले दौर में 72 का स्कोर करने वाले शिव ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में सेवन-ओवर 77 का स्कोर किया। शिव का कुल स्कोर नाइन-ओवर 149 रहा। शिव ने पहले, पांचवें, छठे, सातवें, 10वें, 11वें, 13वें और 18वें होल पर कुल आठ बोगी और केवल एक बर्डी 15वें होल पर लगाई।

तीन बार के चैम्पियन अमेरिका के टाइगर वुड्स भी कट हासिल करने से चूके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493