गोल्फ : रावत ने जीता पीजीटीआई टूर्नामेंट

लखनऊ, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्थानीय खिलाड़ी राजेश कुमार रावत ने अंतिम दौर में छह अंडर-64 का स्कोर कर पांच शॉट की बढ़त के साथ पाल्मस गोल्फ क्लब एंड रिसोर्ट में खेले गए पीजीटीआई फीडर टूर स्पर्धा में जीत हासिल की है।

44 साल के रावत ने तीन दिन में 64-69-64 का स्कोर किया और कुल 13 अंडर-197 का स्कोर कर खिताब पर कब्जा जमाया।

विक्टर हंस ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने तीन दिन 70-66-66 का स्कोर करते हुए दूसरे स्थान अपने नाम किय। उनके साथ नोएडा के दीपांकर कौशल भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। दीपांकर ने तीन राउंड में 62-69-71 का स्कोर किया। दीपांकर और विक्टर का कुल स्कोर आठ अंडर 202 रहा।

दिल्ली के पवन वर्मा छह अंडर-204 के कुल स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

इस जीत ने रावत को फीडर टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में 10वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493