गोल्फ : लुइ फिलिप टूर्नामेंट के लिए तैयार राहिल

बेंगलुरू, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अपने 40वें जन्मदिन से दो दिन दूर भारत के अनुभवी गोलकीपर राहिल गंगजी मंगलवार से यहां के प्रेस्टीज गोल्फशायर क्लब में शुरू हो रहे लुइ फिलिप टूर्नामेंट में भारतीय दल की अगुआई करते नजर आएंगे।

इस टूर्नामेंट को एशियन डेवलपमेंट टूर (एडीटी) और भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) से मान्यता प्राप्त है।

राहिल ने इसी साल अप्रैल में जापान के इबाराकी में पैनासोनिक गोल्फ चैम्पियनशिप में जीत हासिल कर अपना पहला एशियन टूर खिताब अपने नाम किया था।

एक बयान में उन्होंने कहा, “मैं इस कप में हमेशा से खेलता आ रहा हूं, लेकिन वो प्रारुप अलग था। मैंने जहां भी यह टूर्नामेंट खेला है उसका लुत्फ उठाया है। इस बार इसे एडीटी से मान्यता मिल गई है जिसका मतलब है कि लुइ फिलिप टूर्नामेंट का औदा बढ़ रहा है।”

उन्होंने यहां के गोल्फ कोर्स के बारे में कहा, “मैं प्रेस्टीज गोल्फशायर क्लब में कई बार खेल चुका हूं। मैं कह सकता हूं कि इस समय मौसम काफी मुश्किल होगा क्योंकि हवाएं चलेंगी। कोर्स शानदार है बारिश के कारण पूरा हरा दिख रहा है।”

राहिल इस टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी के तौर पर उतर रहे हैं। उन्हें आस्ट्रेलिया के मार्कस बोथ, भारत के ही एस.चिक्कारंग्प्पा, राशिद खान और हिम्मत राय से कड़ी चुनौती मिलेगी।

टूर्नामेंट में कुल 132 खिलाड़ी उतरेंगे जिसमें से 60 विदेशी खिलाड़ी होंगे जो 20 अलग-अलग देशों से यहां आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493