गोल्फ : हांगकांग ओपन में जीव को तीसरा स्थान

हांगकांग, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह ने गुरुवार को 20 लाख डॉलर इनामी राशि वाले यूबीएस हांगकांग ओपन के पहले दौर में पांच अंडर 65 का स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

लंबे समय से खराब फॉर्म में जूझ रहे जीव के लिए गुरुवार का खेल आत्मविश्वास लौटाना वाला साबित हुआ है।

जीव के अलावा भारत के ही राहिल गंगजी और एस. एस. पी. चौरसिया ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे।

गंगजी और चौरसिया ने चार अंडर 66 का समान स्कोर हासिल किया।

एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर मौजूद और पिछले सप्ताह ही मकाऊ ओपन में दूसरे स्थान पर रहे स्टार भारतीय खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी के लिए पहला दौर खास नहीं रही।

लाहिड़ी ने तीन अंडर 67 का स्कोर किया और संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर रहे।

पहले राउंड के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे चीनी ताइपे के लू वेई चिह और इटली की आंद्रीया पावान से जीव सिर्फ एक स्ट्रोक पीछे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493