गोल्फ : हांगकांग ओपन में तीसरे पायदान पर पहुंचे लाहिड़ी

हांगकांग, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने शनिवार को 20 लाख डॉलर इनामी राशि वाले यूबीएस हांगकांग ओपन के तीसरे राउंड में पांच अंडर 65 का स्कोर करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

भारत के अनुभवी खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह ने भी शनिवार को दमदार प्रदर्शन किया और 65 का स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए।

एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर मौजूद लाहिड़ी का तीसरे दौर के बाद ओवरऑल स्कोर 11 अंडर 199 रहा और वह शीर्ष पर संयुक्त रूप से मौजूद इंग्लैंड के जस्टिन रोज और डेनमार्क के लुकास जेरेगार्ड से चार स्ट्रोक पीछे हैं।

रोज ने तीसरे दौर में 64 का स्कोर हासिल किया, वहीं जेरेगार्ड 63 का स्कोर कर शीर्ष पर पहुंचे।

जीव के साथ चौथे पायदान पर इंग्लैंड के मैथ्यू फिट्जपैट्रिक रहे।

पहली ही होल पर बोगी के साथ शुरुआत करने वाले लाहिड़ी ने अपने प्रदर्शन में सुधार लाते हुए दूसरे होल पर बर्डी लगाई। मध्यांतर के बाद लाहिड़ी बेहतरीन लय में दिखे और उन्होंने 10वें, 11वें, 13वें, 16वें और 17वें होल पर बर्डी लगाईं।

एशियन टूर की ओर से जारी विज्ञप्ति में लाहिड़ी ने कहा, “मध्यांतर से पहले तक मैं खुद को एकाग्रचित नहीं रख सका। लेकिन मध्यांतर के बाद मैंने बेहतर प्रदर्शन किया। 10वें और 11वें होल पर बर्डी लगाना अच्छा रहा, क्योंकि इसके बाद मैं मानसिक रूप से और मजबूत हुआ।”

भारत के ही गगनजीत भुल्लर ने तीसरे राउंड में 67 का स्कोर किया और वह जीव से दो शॉट और पांच पायदान नीचे हैं।

राहिल गंगजी ने 68 का स्कोर करते हुए संयुक्त 15वां स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493