गोल्फ : हीरो विमेंस टूर के चौथे चरण के लिए तैयार हैं गुरसिमर

पुणे, 13 फरवरी (आईएएनएस)। गोल्फ खिलाड़ी गुरसिमर बडवाल हीरो महिला पेशेवर टूर के चौथे चरण में जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगी।

टूर का चौथा चरण ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट में बुधवार से शुरू हो रहा है।

गुरसिमर को नेहा त्रिपाठी, तवेशा मलिक, अयेशा कपूर, और सानिय शर्मा से अच्छी चुनौती मिलेगी।

गुरसिमर की सबसे बड़ी ताकत उनके प्रदर्शन में निरंतरता है। तीसरे चरण में उन्होंने इसी निरंतरता का परिचय दिया था और इस बार भी वह यही करना चाहेंगी।

गुरसिमर मेरिट सूची में 274,000 रुपये की कमाई के साथ पहले स्थान पर हैं। नेहा 246,000 रुपये की कमाई के साथ दूसरे तथा तवेशा मलिक 232,000 तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493