गोल्फ : 10 साल के शुभम ने अमेरिका में जीते 2 खिताब

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी 10 साल के शुभम जगलान ने इस साल अमेरिका के लास वेगास में आयोजित इंटरनेशनल जूनियर गोल्फ अकादमी (आईजेजीए) वर्ल्ड स्टार्स ऑफ जूनियर गोल्फ खिताब जीत लिया।

शुभम ने एक सप्ताह पहले ही एक और जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप जीती थी।।

शुभम ने 9-10 साल के बच्चों के वर्ग में गुरुवार को तीसरे दौर में 106 स्कोर हासिल किया और पांच स्टोक के अंतर से खिताब जीता।

इससे पहले शुभम ने बीते रविवार को केलीफोर्निया में वेल्क रेजार्ट फाउंडेशन कोर्स पर जूनियर वर्ल्ड गोल्फ चैम्पियनशिप खिताब जीता था।

शुभम को इस बात की खुशी है कि लगातार मेहनत के बाद अब उनकी मेहनत रंग ला रही है और लोग उन्हें पहचानने लगे हैं।

हरियाणा के एक दूध विक्रेता के पुत्र शुभम ने पूरे समर्पण से इस खेल में बने रहने का फैसला किया है। शुभम ने कहा, “मैं पूरी लगन और मेहनत के साथ जुटा हुआ हूं। मेरे लिए कोई आसान रास्ता नहीं है।”

“मेरी इस सफलता में माता-पिता के अलावा मेरे कोच, स्कूल और मेरे गोल्फ क्लब-दिल्ली गोल्फ क्लब का योगदान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493