गोवारिकर की गौहर जान पर बायोपिक बनाने की ख्वाहिश

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने महान गायिका व नर्तकी गौहर जान पर एक फिल्म बनाने की अपनी इच्छा का खुलासा किया है।

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने महान गायिका व नर्तकी गौहर जान पर एक फिल्म बनाने की अपनी इच्छा का खुलासा किया है।

आशुतोष भारतीय दर्शकों द्वारा बायोपिक्स को सराहे जाने से काफी उत्साहित हैं।

इंडिया फिल्म प्रोजोक्ट-सीजन 7 के रविवार को हुए फिनाले में पहुंचे आशुतोष से जब पूछा गया कि वह किस शख्सियत पर बायोपिक बनाना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, “हाल ही में मैंने विक्रम संपत की ‘माई नेम इज गौहर जान’ नामक किताब खरीदी। वह भारत की ग्रामोफोन कंपनी के लिए गीत रिकॉर्ड करने वाली पहली महिला थीं। वह भूले-बिसरे युग की एक महान गायिका थीं और मुझे लगता है कि यह एक सुंदर कहानी है जो काफी प्रेरणादायक है। देखते हैं कि क्या होता है।”

आशुतोष का हालांकि मानना है कि भारतीय सिनेमा एक दिलचस्प दौर से गुजर रहा है। वह कहते हैं, “मुझे जीवनी हमेशा से पसंद आती रही है लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारे सिनेमा में बायोपिक की दर्शकों द्वारा इतनी सराहना की जाएगी। मुझे लगता है कि बदलाव सिर्फ हमारे प्रयास से ही नहीं आ सकता बल्कि दर्शकों का साथ भी जरूरी है। जब तक वह हमारे रचनात्मक विचारों को स्वीकार नहीं करेंगे तब तक हम भी फिल्मों को बनाने में सक्षम नहीं होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493