गोवा क्लब के पहले प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत

मडगांव, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रैंचाइजी एफसी गोवा ने अपने नए कोचों सर्गियो लोबेरा और डेरिक परेरा के साथ पहला प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिया है।

क्लब के खिलाड़ियों ने सोमवार को चौगुले कॉलेज के फुटबाल मैदान पर प्रशिक्षण किया।

गोवा की टीम अगले कुछ दिनों में अपने प्री-सीजन दौरे के लिए स्पेन के मूर्शा शहर जाएगी। इस दौरे के दौरान टीम मैच खेलेगी और प्रशिक्षण भी लेगी।

टीम के मुख्य कोच सर्गियो लोबेरा पूरी टीम के एक साथ प्रशिक्षण से बेहद खुश है और उन्होंने कहा कि उन्हें आईएसएल के नए सीजन का इंतजार है।

लोबेरा ने कहा, “आज (सोमवार) जिस प्रकार से टीम के खिलाड़ी प्रशिक्षण में शामिल हुए और अपना प्रयास दिखाया, उससे मैं बहुत खुश हूं। हम इसी प्रकार का फुटबाल खेलने का इंतजार कर रहे हैं, जिसे देखकर प्रशंसकों को आनंद आए। प्रशिक्षण सत्र के दौरान इस प्रकार के रोमांचक खेल पर हमारा ध्यान केंद्रित होगा।”

आईएसएल के नए सीजन के लिए गोवा टीम में मिडफील्डर ब्रूनो पिनहिएरो की वापसी हुई है। वह टीम में वापसी का मौका पाकर काफी खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493