गोवा में अंडर-17 विश्व कप को लेकर उत्साह नहीं, कम बिके टिकट

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। देश में फुटबाल के प्रशंसकों के हिसाब से सबसे खास राज्यों में एक माने जाने वाले गोवा में इसी साल भारत की मेजबानी में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप को लेकर माहौल अप्रत्याशित रूप से ठंडा है। यहां फिलहाल अंडर-17 विश्व कप के टिकटों का बाजार सूना पड़ा हुआ है।

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। देश में फुटबाल के प्रशंसकों के हिसाब से सबसे खास राज्यों में एक माने जाने वाले गोवा में इसी साल भारत की मेजबानी में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप को लेकर माहौल अप्रत्याशित रूप से ठंडा है। यहां फिलहाल अंडर-17 विश्व कप के टिकटों का बाजार सूना पड़ा हुआ है।

लेकिन, अन्य मैच स्थलों गुवाहाटी, कोलकाता और कोच्चि में टिकटों की बिक्री धूमधड़ाके से जारी है।

गोवा में विश्व कप के टिकटों को खरीदने में लोगों ने अभी तक ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया है।

विश्व कप की शुरुआत छह अक्टूबर से हो रही है। यह 28 अक्टूबर तक चलेगा।

गोवा के मडगांव के फार्तोदा स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए अभी कुल 200 टिकट भी नहीं बिके हैं। भारत में विश्व कप के मैच कुल छह जगह खेले जाएंगे जिनमें गोवा भी शामिल है। यहां सबसे सस्ता टिकट महज 48 रुपये का है।

19,000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में कुल नौ मैच खेले जाने हैं जिसमें भारत में होने वाले अब तक के इस सबसे बड़े फुटबाल आयोजन का एक क्वार्टर फाइनल मैच भी शामिल है।

स्थानीय संगठन समिति (एलओसी) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य हालांकि इससे हताश नहीं हैं और उन्हें उम्मीद है कि जैसे ही टूर्नामेंट की तिथि पास आएगी, टिकटों की बिक्री बढ़ जाएगी।

भट्टाचार्य ने आईएएनएस से कहा, “गोवा से हम उम्मीद करते हैं कि यहां के फुटबाल प्रशंसक देश में इस खेल में अपनी खास प्रतिष्ठा के अनुरूप ही प्रदर्शन करेंगे। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ड्रॉ निकलने के बाद टिकटों की बिक्री में तेजी देखी जाएगी और अंत में प्रशंसक मैदान में आएंगे। गोवा पारंपरिक रूप से थोड़ा आरामतलब रहा है, अंत में दर्शक मैदान में आएंगे।”

उन्होंने कहा, “ड्रॉ, आधिकारिक एंथेम, ट्रॉफी को देश भर में घुमाने और मिशन इलेवन मिलियन जैसे कार्यक्रम भी लोगों का ध्यान खीचेंगे। अंत में टिकटों की बिक्री बढ़ेगी।”

दूसरी तरफ, गुवाहाटी और कोलकाता में टिकटों की बिक्री में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पहले चरण में ही 40 हजार से ज्यादा टिकट यहां बेचे जा चुके हैं। कोच्चि में भी अब तक साठ फीसदी टिकट बेचे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493