पणजी, 10 अक्टूबर – गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने वेश्यावृत्ति के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो पीड़िताओं को उनके चंगुल से मुक्त कराया, जबकि पांच दलालों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उनमें से एक दलाल चंडीगढ़ का रहने वाला 30 वर्षीय हरविंदर सिंह है।
अन्य आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सौरभ अमरनाथ बजाज, 22 वर्षीय प्रदीप बलविंदर सिह, 25 वर्षीय विकी गुरविंदर सिंह (सभी पंजाब के) और हरियाणा के 24 वर्षीय तवीन कुमार के रूप में हुई है।
सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक आवागमन (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath