गोसलिंग की ‘फर्स्ट मैन’ वेनिस महोत्सव में दिखाई जाएगी

लॉस एंजेलिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता निर्देशक डेमियन चैजले की अंतरिक्ष पर अधारित ‘फर्स्ट मैन’ 29 अगस्त को 75वें वार्षिक वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा।

‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह दूसरी बार है जब डेमियन की फिल्म वेनिस फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी। इससे पहले उनकी फिल्म ‘ला ला लैंड’ भी 2016 के महोत्सव में लॉन्च हुई थी। इसके बाद फिल्म कई फिल्म महोत्सवों का हिस्सा बनीं और इस इसे ऑस्कर में भी नामांकन मिला।

यूनिवर्सल पिक्चर्स की ‘फर्स्ट मैन’ में रयान अंतरिक्षयात्री नील आर्मस्ट्रांग का किरदार निभाएंगे जो च्रंदमा पर जाने वाले पहले शख्स थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493