‘गौतमीपुत्र सातकर्णी’ के लिए पत्नी का शुक्रिया अदा कर रहे कृष

चेन्नई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता कृष ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी रम्या विलेगा का शुक्रिया अदा करने की जरूरत है, जिन्होंने आगामी तेलुगू फिल्म ‘गौतमीपुत्र सातकर्णी’ के लिए काफी सहयोग किया है।

कृष और राम्या इस साल अगस्त में शादी के बंधन में बंधे थे।

कृष ने फिल्म के ऑडियो लांच में कहा, “शादी के बाद मैं दस दिनों तक भी पत्नी के साथ नहीं रह सका। यहां तक कि मैं उनके साथ ज्यादा समय तक नहीं बिता सका। मैं जानता हूं कि मैंने जो फिल्म बनाई है, इस पर उन्हें गर्व होगा। मुझे अपनी जिंदगी और प्यार को धन्यवाद करने की जरूरत है।”

उन्होंने बताया कि इस फिल्म से उनकी मां भी गौरवान्वित होंगी।

फिल्म बनाने के यादगार पलों के बारे में उन्होंने कहा, “यह सिविल सेवा परीक्षा के लिए एक परीक्षण किताब से था। मैंने पहली बार ‘गौतमीपुत्र सातकर्णी’ के बारे में पढ़ा। मैंने जांच जारी रखी। मैंने एक दोस्त को कहानी के बारे में बताया और वह बहुत खुश था कि मैं ऐसे किसी व्यक्ति पर फिल्म बना रहा हूं, जो महाराष्ट्र में लोकप्रिय है।”

यह बालकृष्ण की 100वीं फिल्म होगी। इसमें श्रीया सरन, हेमा मालिनी और कबीर बेदी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493