‘गौतम नंदा’ गोपीचंद के करियर की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म

चेन्नई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘गौतम नंदा’ के निर्माताओं ने रविवार को यह घोषणा की है कि यह अभिनेता गोपीचंद के करियर की सर्वाधिक कमाई वाली तेलुगू फिल्म बन गई है।

निर्माताओं ने एक आधिकारिक पोस्ट में कहा कि फिल्म ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में अपने पहले सप्ताह में 25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

सम्पथ नंदी द्वारा निर्देशित फिल्म में गोपीचंद दोहरी भूमिका में हैं। एक भूमिका में वह अब तक के सबसे स्टाइलिश अंदाज में हैं।

फिल्म की कहानी ‘द प्रिंस एंड द पौपर’ नामक पुस्तक पर आधारित है, जिसे समकालीन रंग दिया गया है।

हंसिका और कैथरीन ट्रेसा द्वारा अभिनीत फिल्म का संगीत एस.एस. थमन ने तैयार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493