गौतम मेनन को मिला खलनायक की भूमिका का प्रस्ताव

चेन्नई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘एन्नाई नोक्की पाय्युम थोटा’ की शूटिंग को पूरा करने में व्यस्त फिल्मकार गौतम वासुदेव मेनन को खलनायक की भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला है।

गौतम को आगामी तमिल फिल्म ‘इमेक्का नोडिगल’ के लिए यह प्रस्ताव मिला है।

फिल्मकार के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “गौतम को ‘इमेक्का नोडिगल’ में खलनायक की भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला है। हालांकि, उन्होंने अब तक इसके लिए हामी नहीं भरी है।”

सूत्र ने कहा, “इस फिल्म के लिए उन्हें जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करने के लिए कहा गया है, लेकिन वह धनुष अभिनीत अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। उन्होंने इस प्रस्ताव के बारे में फैसला नहीं लिया है।”

अजय गनानामुथ्थु निर्देशित फिल्म ‘इमेक्का नोडिगल’ में अथर्वा और नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493