गौरव और शेफाली में बढ़ी दोस्ती

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ‘तेरे बिन’ धारावाहिक में एक साथ काम कर रहे गौरव खन्ना और शेफाली शर्मा के बीच लंच के दौरान काफी दोस्ती बढ़ती देखी गई।

दरअसल, गौरव अपने फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं। इसलिए वह घर का बना खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन उनके कूक के ना होने की वजह से, उन्होंने बाहर ही खाना बनाने की योजना बनाई।

ऐसे में शेफाली भी उनके साथ आई और दोनों ने एक साथ खाना खाया।

गौरव ने एक बयान में कहा, “शेफाली एक अच्छी कूक है और उसने सेट पर स्वादिष्ट खाना बनाया। हम दोनों पंजाबी हैं, जिससे दोनों का टेस्ट काफी मिलता है। आजकल मैं अक्सर उसके लंचबॉक्स खा जाता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493