मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। अभिनेता गौरव सरीन ने टेलीविजन धारावाहिक ‘कृष्णा चली लंदन’ के एक विशेष सीक्वेंस के लिए 10 किलो वजन बढ़ाया है।
गौरव ने कहा, “शो में एक ड्रीम सीक्वेंस हैं, जिसमें मुझे हेल्दी नजर आना है। शो में मेरा किरदार राधे सपना देखता है कि उसकी और कृष्णा की शादी हो गई है, दोनों उम्रदराज हो गए हैं और खुशी-खुशी एक साथ रह रहे हैं।”
इस विशेष सीन के लिए गौरव ने वजन बढ़ाया है और अब उनका वजन बढ़कर 70 किलो हो गया है।
उन्होंने कहा, “मैंने अपने निर्देशक के साथ पूरे सीक्वेंस को लेकर चर्चा की। मैंने वजन बढ़ाने से पहले कई तरह के लुक टेस्ट भी किए। मुझे पर्दे पर राधे का किरदार निभाना पसंद है और मैं हर तरह से इस किरदार के साथ न्याय करना चाहता था। यदि मुझे इस किरदार के लिए और कुछ भी करना पड़े तो मैं करूंगा।”
‘कृष्णा चली लंदन’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।
dharmpath.com dharmpath