गौरी पर शाहरुख को गर्व

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मस्टार शाहरुख खान इस समय क्रोएशिया में अपनी फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए यहां पत्नी गौरी खान के फैशन कला कौशल की प्रदर्शनी का हिस्सा बनने से चूक गए।

शाहरुख ने लेकिन सोशल मीडिया पर गौरी के लिए उत्साहवर्धक संदेश लिखे हैं।

शाहरुख ने अपनी चिरपरिचित शैली में ट्वीट किया, “सत्या पॉल के लिए गौरी की कलाकारी। उनकी उपलब्धि पर मुझे गर्व है। उनकी सराहना कर पाने के लिए वहां मौजूद नहीं हूं।”

गौरी एक रचनात्मक व्यवसायी हैं। उन्होंने सत्या पॉल की 30वीं वर्षगांठ के लिए ‘ए ट्रॉपिकल वंडर’ नाम से संग्रह तैयार किया, जिसकी प्रदर्शनी लक्मे फैशन वीक समर-रिजॉर्ट 2015 के दौरान की गई।

शाहरुख क्रोएशिया के डबरोव्निक में फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “व्यस्तता भरा दिन। ‘फैन’ के बाल कलाकार काफी मेहनती हैं। मैं परेशान करता हूं, तब भी मुस्कराते हैं..लेकिन फीफा खेल में उनका कोई जवाब नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493