नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गौहर खान ने दुबई स्थित सौंदर्य एवं कॉस्मेटिक क्लीनिक के दिल्ली सेंटर का शुक्रवार को उद्घाटन किया।
ककूना सेंटर फॉर एस्थेटिक ट्रांसफॉर्मेशन कंपनी ने अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि यह मुंबई जैसे प्रमुख मेट्रोपॉलिटन शहरों में जहां प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी केंद्र स्थापित करेगी, वहीं, यह नागपुर, मेरठ तथा चंडीगढ़ जैसे शहरों में इसी वित्त वर्ष से हेयर-ट्रांसप्लांट क्लीनिक खोलेगी। ककूना का फोकस एक बूटिक एस्थेटिक सेंटर खोलने का है जहां सुरक्षा और क्वालिटी को प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
इस मौके पर गौहर खान ने कहा, “प्रत्येक महिला की चाहत रहती है कि वह खूबसूरत दिखे। दरअसल यह चिकित्सा का वह क्षेत्र है जहां बहुत सारे लोगों की उम्मीदें पूरी होती हैं, एक मायने में नई जिंदगी भी मिलती है।”
भारत में अपनी योजना के बारे में कंसल्टेंट प्लास्टिक एंड एस्थेटिक सर्जन तथा ककूना सेंटर फॉर एस्थेटिक ट्रांसफॉर्मेशन के संस्थापक डॉ. संजय पराशर ने बताया, “हम जल्द ही मुंबई में भी क्लीनिक खोलेंगे जिसके बाद हम तीन छोटे शहरों में अपना अभियान चलाएंगे, खासकर हेयर ट्रांसप्लांट सेवाओं के क्षेत्र में। हमने छोटी-छोटी टीमें बनाई हैं और इन सबसे के लिए स्पेशलाइज्ड टीमें भी बनाई हैं।”
भारत सौंदर्य और वेलनेस सेक्टर में खर्च करने तथा संभावनाओं के मामले में विश्व के पांच शीर्ष देशों में शुमार है। वैश्विक स्तर पर यह उद्योग सालाना 15 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है जबकि भारत में यह 18.6 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।
ककूना दिल्ली में मेडिकल डायरेक्टर तथा प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. सपना वी. रोशनी ने कहा, “ककूना के वेलनेस और सर्जिकल उपचार का उद्देश्य किसी व्यक्ति को यथासंभव सबसे ज्यादा खूबसूरत बनाना है। हमारे क्लीनिक में व्यक्तिगत देखभाल सर्वश्रेष्ठ सेवाएं हैं जहां लोग अपनी गहरी सौंदर्य असुरक्षा पर बात कर सकते हैं, परामर्श ले सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उपचार का विकल्प चुन सकते हैं। हम न्यूनतम जोखिम के साथ निजी तथा आरामदेह माहौल पर फोकस करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath