लॉस एंजेलिस, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेता एलेक बाल्डविन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुखाकृति वाला कटा सिर लिए फोटोशूट कराने वाली हास्य कलाकार कैथी ग्रिफिन के प्रति अपना समर्थन जताया है।
ग्रिफिन को ट्रंप की मुखाकृति वाला एक कटा सिर लिए तस्वीर खिंचवाई गई तस्वीर को लेकर काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं, हालांकि ग्रिफिन ने माफी भी मांग ली है।
‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, 59 वर्षीय अभिनेता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “प्यारी कैथी ग्रिफिन, कैथी बेबी, मैं आपके साथ हूं।”
उन्होंने ट्वीट किया, “कैथी छोड़ो यह सब।”
उन्होंने लिखा, “कोई नहीं मानता है कि आप ट्रंप को धमकी देना चाहती थीं। उसकी ओर ध्यान मत दो। दुनिया के अन्य सभी देशों के नेताओं की तरह उसकी ओर ध्यान मत दो।”
dharmpath.com dharmpath